Children Are Indias Future; the Building of India and Humanity Begins Here: Colonel Rathore -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 20, 2026 3:27 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

बच्चे ही भारत का भविष्य, भारत और मानवता का निर्माण यहीं से ही हो सकता है : कर्नल राठौड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 5:07 PM (IST)
बच्चे ही भारत का भविष्य, भारत और मानवता का निर्माण यहीं से ही हो सकता है : कर्नल राठौड़
जयपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाई गई। आंबेडकर जयंती के अवसर पर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करणसर में आयोजित एक कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने करणसर ग्राम पंचायत में बाबा साहब आंबेडकर चौक के लिए विधायक कोष से हाईमस्ट लाइट लगवाने की घोषणा भी की। जिसका सभा में मौजूद लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सेना के दिनों को याद करते हुए मध्यप्रदेश के महू का जिक्र किया, जो बाबा साहब की जन्मस्थली है। बाबा साहब के पिताजी सेना में सूबेदार थे। भारत की सेना में 'जब सब एक वर्दी पहन लेते हैं तो सब बराबर हो जाते हैं। एकरूपता की यही सबसे बड़ी विशेषता है सेना की।' उन्होंने बताया कि सेना में सभी एक समान होते हैं, एक वर्दी - एक पहचान, यही वास्तविक समानता का प्रतीक है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि बाबा साहब ने अपने संघर्षों से निकलकर पूरे समाज के लिए काम किया। उन्होंने ऐसा संविधान बनाया जो हर वर्ग को समान अवसर देता है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी कर रहे हैं, वे महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के प्रबल पक्षधर हैं। मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों का उल्लेख भी किया, जिसमें 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे कदम शामिल हैं। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने हाल ही में आरएएस बने अभिषेक मीणा का सम्मान किया। राठौड़ ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में आए नए अधिकारियों पर समाज निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement