Chief Minister Gehlot said in Jalore, Congress will give 72 thousand rupees annually-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:00 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री गहलोत ने जालोर में कहा, कांग्रेस देगी 72 हजार रुपए सालाना

khaskhabar.com : सोमवार, 08 अप्रैल 2019 4:08 PM (IST)
मुख्यमंत्री गहलोत ने जालोर में कहा, कांग्रेस देगी 72 हजार रुपए सालाना
जालोर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा ने हिन्दू बनने का ठेका ले लिया है। यह बात गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार रतन देवासी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी को फेंकू कहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। सभी वर्ग इनसे डरा हुआ है।


कांग्रेस ने सभी वर्गों से पूछ कर घोषणा पत्र बनाया है। मोदी जी दे रहे हैं साल के छह हजार रुपए और कांग्रेस देगी 72 हजार रुपए। आजादी के बाद पहली बार ऐसा काम होगा। राज्य सरकार ने बालिकाओं के लिए कॉलेज तक की शिक्षा माफ कर दी है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement