Chief Minister gave approval - Neem police station-Kotputli State Highway now 4-lane-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 24, 2023 4:02 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति - नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे अब 4-लेन

khaskhabar.com : शनिवार, 10 जून 2023 1:07 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति - नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे अब 4-लेन
जयपुर,। राज्य सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क तंत्र विकसित कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीम का थाना-कोटपूतली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 178 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।


गहलोत के इस निर्णय से नीम का थाना-कोटपूतली तक 38 कि.मी. लम्बाई की सड़क को 4 लेन कर डिवाईडर का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस मार्ग को 4 लेन करने की घोषणा की गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement