Chief Minister Bhajanlal Sharma Arrives in Jhalawar; Interacts with Party Workers at Kolana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झालावाड़ पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कोलाना में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 6:58 PM (IST)
झालावाड़ पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कोलाना में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
-जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत, संवाद कार्यक्रम के बाद किशनगढ़ के लिए हुए रवाना झालावाड़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को प्रस्तावित दौरे के तहत झालावाड़ पहुंचे। कोलाना हवाई पट्टी पहुंचने पर संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कोटा हरेंद्र महावर, मनोहर थाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, पूर्व आरपीएससी चैयरमेन श्याम सुन्दर शर्मा जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से कोलाना हवाई पट्टी पहुंचे। हवाई पट्टी पर पहुंचने के पश्चात उनका स्वागत किया गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोलाना में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को दी विदाई
कोलाना में आयोजित संवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जिला प्रशासन एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ने कोलाना हवाई पट्टी से विशेष विमान द्वारा किशनगढ़ (अजमेर) के लिए प्रस्थान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement