Advertisement
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति भाव में लीन हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : राधा सरल बिहारी और इस्कॉन मंदिर में की विशेष पूजा

जन्माष्टमी की मध्यरात्रि के पावन बेला में मंदिरों में उत्सव का माहौल चरम पर रहा:
राधा सरल बिहारी जी में दर्शन: मुख्यमंत्री ने श्री राधा सरल बिहारी मंदिर पहुंचकर युगल सरकार के विग्रह के समक्ष माथा टेका और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की।
इस्कॉन मंदिर में महाआरती: इस्कॉन मंदिर परिसर में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की भव्य आरती उतारी तथा कुछ समय बैठकर चल रहे संकीर्तन में भी सहभागिता की।
श्रद्धालुओं का स्वीकार किया अभिवादन: मंदिरों में मौजूद भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, जिस पर उन्होंने हाथ जोड़कर सभी नागरिकों को जन्माष्टमी के महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और मंदिर प्रबंध समितियों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का निष्काम कर्मयोग का संदेश हम सभी के जीवन और लोकसेवा का मूल मंत्र है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


