Charity Fundraiser Announced: Victor Round Table Organizes Charity for School Classrooms-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 12:16 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैरिटी फ़ंडरेज़र इवेंट की घोषणा : स्कूलों के कक्षा कक्षों के लिए विक्टर राउंड टेबल करता है चैरिटी का आयोजन

khaskhabar.com: शनिवार, 06 दिसम्बर 2025 6:11 PM (IST)
चैरिटी फ़ंडरेज़र इवेंट की घोषणा : स्कूलों के कक्षा कक्षों के लिए विक्टर राउंड टेबल करता है चैरिटी का आयोजन
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विक्टर राउंड टेबल 361 ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाले चैरिटी फ़ंडरेज़र इवेंट की घोषणा शुक्रवार को पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान की गई। स्कूलों के कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए विक्टर राउंड टेबल चैरिटी का आयोजन करता है। आयोजकों ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को सीवीआरटी चैरिटी फ़ंडरेज़र इवेंट का आयोजन सैनिक स्कूल के निकट स्थित एक होटल चित्तौड़गढ़ में किया जाएगा जिसमें अयोध्या मूवी के राम सियाराम भजन फेम देश की लोकप्रिय और सुपरहिट संगीत जोड़ी सचेत, परंपरा लाइव प्रस्तुति देंगी। यह आयोजन चित्तौड़गढ़ के इतिहास के सबसे भव्य संगीत कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है। इस आयोजन से जो भी पैसा एकत्रित होगा वह नारेला स्थित सरकारी विद्यालय में चार कक्षा कक्षों के साथ ही टायलेट ब्लॉक निर्माण में लगाया जायेगा जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक सरोकार और शिक्षा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें जनभागीदारी से बड़ा सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होगा। विक्टर राउंड टेबल 361 ग्रुप की ओर से विगत वर्श पांच स्मार्ट क्लास भी बनवाई गई थी। आयोजकों ने बताया कि विक्टर राउंड टेबल के पूरे भारत में 385 ग्रुप्स है और उनकी ओर से से प्रतिदिन डेढ़ कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया जा रहा है। सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस संस्था में 40 वर्श की आयु पार होते ही सदस्य स्वतः सेवानिवृत्त हो जाते है। पोस्टर लांचिंग के मौके पर संस्थान के चेयरमैन हिमांशु समदानी, वाइस चेयरमैन ऋषभ सिसोदिया, टेबल पब्लिसिटी कन्वीनर ऋषिराज इनानी, पूर्व चेयरमैन रौनक जैन, पूर्व चेयरमैन अनुज इनानी, प्रतीक सिसोदिया, दीपक पगारिया, हर्ष हेडा, आयुष इनानी, वैभव जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement