Charge sheet filed against corruption accused Arvind, accused of embezzlement of more than 97 lakhs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 21, 2025 8:15 pm
Location

भ्रष्टाचार के आरोपी अरविंद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 97 लाख से अधिक के गबन का आरोप

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अप्रैल 2025 5:35 PM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोपी अरविंद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 97 लाख से अधिक के गबन का आरोप
हिसार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हिसार ने 18 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किए गए आरोपी अरविंद, निवासी गांव मात्रश्याम, जिला हिसार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट (चालान) दाखिल की है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 के तहत आरोप लगाए गए हैं। वर्तमान में आरोपी हिसार जेल में बंद है।

यह मामला हरियाणा एग्रो पंचकूला द्वारा वर्ष 2009-2010 और 2010-2011 में गेहूं, धान और बाजरा की सुरक्षा के लिए फर्म मेसर्स लोकेश सिक्योरिटी एंड डिटेक्टिव एजेंसी हिसार को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने का टेंडर आवंटित करने से संबंधित है। इस फर्म का मालिक आरोपी अरविंद था। आरोप है कि फर्म मालिक अरविंद ने हरियाणा एग्रो को राज्य के विभिन्न जिलों में गेहूं, धान और बाजरा की सुरक्षा के लिए वर्ष 2009-2010 और 2010-2011 में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए थे।
इस दौरान, आरोपी ने सुरक्षाकर्मियों की भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा निधि और सेवा कर की कुल राशि 97,85,411 रुपये को संबंधित खातों में जमा नहीं कराया और इस राशि का गबन किया। इस संबंध में, आरोपी अरविंद के खिलाफ 9 जनवरी 2018 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 के तहत एफआईआर संख्या 01 दर्ज की गई थी। अब एसीबी ने मामले की जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement