Advertisement
चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान का किया समर्थन

चन्नी ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने अहसानों के बदले गद्दारी की है। यह सब जानते हैं कि उन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया, इसलिए मैं राहुल गांधी की बात का समर्थन करता हूं। बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया कि जब मैंने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया तो वह मुझ पर हमला करने वाले थे। केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने राहुल गांधी को पकड़ा। अगर वे उन्हें नहीं पकड़ते तो पता नहीं क्या कुछ होता।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मुझे सामने देखकर उन्हें रोज दर्द होता है। वह दर्द आज राहुल गांधी की जुबान और शारीरिक तौर पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जिनके समर्थकों ने हजारों सिखों को उनके गले में टायर डालकर और आग लगाकर मारा। उसके बाद गुरुद्वारों को तोड़ा गया। ये हमेशा सिखों के दुश्मन रहे हैं। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


