changed in happiness Weeds of the marriage, death of two person -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:18 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मातम में बदली शादी की खुशियां, छज्जा गिरने से दो की मौके पर मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 8:08 PM (IST)
मातम में बदली शादी की खुशियां, छज्जा गिरने से दो की मौके पर मौत
उदयपुर। जिले की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी समारोह में भोजन की तैयारियों के दौरान एक वाटिका का छज्जा गिर गया। अचानक हुए हादसे में मलबे में दबने से पांच लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बाद में निजी वाहनों से घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाद वल्लभनगर में मातम का माहौल हो गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

[ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement