Chandigarh University video controversy: Main accused arrested from Shimla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:47 pm
Location
Advertisement

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो विवाद : मुख्य आरोपी शिमला से गिरफ्तार

khaskhabar.com : सोमवार, 19 सितम्बर 2022 07:42 AM (IST)
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो विवाद : मुख्य आरोपी शिमला से गिरफ्तार
चंडीगढ़। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामले के मुख्य आरोपी को रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पंजाब के मोहाली जिले में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में शनिवार रात से छात्रों का कड़ा विरोध हो रहा है, जब यह बताया गया था कि एक छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल के कई लोगों के अश्लील वीडियो ऑनलाइन लीक कर दिए हैं।

छात्रा, जिसे पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था, ने कथित तौर पर शिमला में अपने पुरुष मित्र को कुछ नग्न तस्वीरें और वीडियो भेजे थे और ये लीक हो गए थे।

यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर आरएस. बावा ने एक बयान में कहा, "अन्य छात्राओं द्वारा शूट किए गए आपत्तिजनक वीडियो की सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement