chain snatcher arrested by udaipur police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 4:53 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उन्होंने चेन झपटी, पुलिस ने उनको झपटा

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 7:11 PM (IST)
उन्होंने चेन झपटी, पुलिस ने उनको झपटा
उदयपुर। हाथीपोल थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने चैन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों ने सोमवार शाम को हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से चैन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद महिला द्वारा हाथीपोल थाने मे रिर्पोट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के बाद जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और हाथीपोल थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले हरिश उर्फ प्रिंस परिहार और प्रकाश गमेती को पंचवटी से धर दबोचा। पुलिस ने बताया की पकडे गये आरोपी हरिश उर्फ प्रिंस पर मारपीट, डकैती, अपहरण और धोखाधडी के मामलो मे चालान पेश हो चुके है। पुलिस दोनों ही आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement