Chadha joins BJP, Congress does not have any effect: Malhotra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:01 pm
Location
Advertisement

चड्ढा के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को कोई असर नहीं: मल्होत्रा

khaskhabar.com : बुधवार, 05 जुलाई 2017 7:07 PM (IST)
चड्ढा के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को कोई असर नहीं: मल्होत्रा
चंबा। परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्ढा को कांग्रेस पार्टी से पांच वर्ष पहले निष्कासित किया जा चुका है। भाजपा में जाने के पीछे उनका अपना व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा है और वह हमेशा से विधानसभा चुनाव में टिकट हासिल करने का सपना देखते आये हैं। इसी हसरत को हासिल करने के लिए उन्होंने चुनावों से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा है। यह बात आज कांग्रेस पार्टी के जिला चंबा के प्रवक्ता धरम मल्हौत्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मनोज चड्ढा या उनके साथियों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का कांग्रेस पार्टी पर न तो कोई प्रभाव है और न ही कांग्रेस को इससे कोई नुकसान हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने मनोज चड्ढा को पार्टी में सक्रिय रहने के दौरान पूरा सम्मान दिया और आज डलहौज़ी नगर परिषद में कांग्रेस पार्टी के कारण ही मनोज चड्ढा ने अपना वजूद बनाया है, लेकिन उनका असली चेहरा अब सामने आया है।
उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों के कांग्रेस को छोड़ने से कांग्रेस में अच्छे लोगों के आने का रास्ता खुला है। स्वार्थी लोगों का स्थान भारतीय जनता पार्टी में ही है। कांग्रेस पार्टी आशा कुमारी के नेतृत्व में डलहौज़ी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सुदृढ़ और संगठित है। आगामी विधानसभा चुनावों में भी चंबा में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे और सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वीरभद्र सिंह ही सत्ता संभालेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement