Advertisement
आत्मनिर्भर और विकसित अमृतसर के लिए केंद्र ने खजाने खोल दिए: श्वेत मलिक

अमृतसर शहर के आंतरिक विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमृतसर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए काम जारी है। छेहरटा रेलवे स्टेशन पर 60 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए रीगो ब्रिज को फोर-लेन किया जा रहा है, जो अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा वेरका रेलवे ओवरब्रिज और जोड़ा फाटक अंडरपास जैसे प्रोजेक्ट भी लोगों को बड़ी सुविधा दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वंदे भारत के बाद अब दिल्ली–अमृतसर बुलेट ट्रेन परियोजना पर भी काम शुरू हो चुका है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष मौजूद रहे, जिन्होंने इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



