Celebration of sports on the birth anniversary of Major Dhyanchand, programs will be held in Bharatpur and Deeg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 21, 2026 10:48 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेलों का उत्सव, भरतपुर और डीग में होंगे कार्यक्रम

khaskhabar.com: बुधवार, 27 अगस्त 2025 4:53 PM (IST)
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेलों का उत्सव, भरतपुर और डीग में होंगे कार्यक्रम
भरतपुर/डीग। भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भरतपुर और डीग जिलों में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद और राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के निर्देशों पर 29 अगस्त, 2025 को यह आयोजन किया जाएगा। भरतपुर जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रमेश इंदोलिया ने भरतपुर और डीग जिले के सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, खेल संघों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, व्यायामशालाओं, अकादमियों और जिम संचालकों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा और व्यवस्था के अनुसार खेलों का आयोजन करें। बारिश के मौसम में भी जारी रहेंगे खेलः भरतपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और डीग-कुम्हेर विधायक शैलेष सिंह ने कहा कि भले ही बरसात का मौसम है, लेकिन खिलाड़ी इंडोर गेम्स, डिबेट, ड्राइंग-पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर और अन्य मनोरंजक व प्रेरणादायक खेल आयोजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा और मेजर ध्यानचंद की विरासत को सम्मान मिलेगा।
वरिष्ठ खिलाड़ियों का होगा सम्मानः जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह लाला पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में जिले के वरिष्ठ, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी से इन आयोजनों को धूमधाम से मनाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement