Advertisement
रैली, संगोष्ठी और प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया पर्यावरण दिवस

किन्नौर/धर्मपुर/मंडी। देशभर में कल विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दिन स्कूलों में पौधरोपण, रैली, संगोष्ठी और पर्यावरण प्रतियोगिताओं का मंजर खूब देखा गया। प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने बच्चों को पर्यावरण और इससे जुड़ी बातों को विस्तार से समझाया और पर्यावरण की महत्ता बताई। इसी क्रम में किन्नौर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन अधिकार कानून लागू करो और हमारे गांव में हमारा राज जैसे स्लोगन वाली पट्टियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने एक जागरूक रैली निकाली। इससे पहले अंबेडकर भवन में हिम लोक जागृति मंच के तले एक पब्लिक मीटिंग भी हुई जिसमें करीब एक हजार लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
किन्नौर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
