celebrate ramnavami in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:31 am
Location
Advertisement

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी पर्व

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 5:17 PM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी पर्व
गोंडा। भगवान राम का जन्मोत्सव व नवरात्रि महा नवमी का पर्व पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ स्वामिनारयण मंदिर, राम जानकी मंदिर व क्षेत्र में मनाया गया। जगह जगह हवन पूजन कराया गया। कन्या व लंगूर का भोज कराया गया। मुख्य उत्सव भगवान् घनश्याम महराज की जन्म स्थली स्वामीनारयण मंदिर में मनाया गया। जिसमें देश विदेश व क्षेत्रीय हरि भक्तों ने भाग लिया।जमकर आतिशबाजी की गयी। सोहर गाकर महिला भक्तों ने चांदी की पालकी में भगवान् को स्थापित किया गया। घरियाल के जय श्री राम की गूंज से पूरा मंदिर परिसर सरावोर हो गया।
जन्म होते ही गाजे बाजे अबीर गुलाल लगा कर भक्तों ने खुशियां मनायी। वेदी बना कर मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद महराज व ब्रम्हचारी स्वामी हरि स्वरूपा नंद महराज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया कराया। नवम सिद्धिदात्री माता की पूजा की गयी। मैसू, हलवा, मगज, साटा, जलेबी, लड्डू, धारी, गुलाब जामुन, सहित फलों व सब्जियों का मुख्य यजमान हंसा वेन पितरोडा भोग लगाया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement