Advertisement
बैंक धोखाधड़ी में सीबीआई अदालत का फैसला: बैंक मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों को 7-7 साल का कठोर कारावास

यह मामला दौसा जिले के लालसोट स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिवसिंहपुरा शाखा से जुड़ा है। सीबीआई ने बैंक के तत्कालीन उप महाप्रबंधक (DGM) द्वारा दर्ज कराई गई औपचारिक शिकायत के आधार पर 1 फरवरी 2019 को आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था।
आरोप था कि तत्कालीन स्पेशल असिस्टेंट मुरारी लाल मीणा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनाधिकृत रूप से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' जारी किए। इन फर्जी प्रमाण पत्रों की आड़ में बकाया ऋण होने के बावजूद बैंक के पास बंधक रखी गई प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) को गैर-कानूनी ढंग से रिलीज कर दिया गया। इस आपराधिक षड्यंत्र के चलते बैंक के तीन अलग-अलग ऋण खातों में कुल 12,14,660.71 रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ।
सीबीआई ने मामले की गहन जांच पूरी करने के बाद 5 मई 2022 को तीनों लोक सेवकों—तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामजी लाल मीणा, स्पेशल असिस्टेंट मुरारी लाल मीणा तथा चपरासी-सह-हाउसकीपर थान सिंह लश्कर—के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया था।
सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर तीनों को आपराधिक षड्यंत्र, अमानत में खयानत और बैंक धोखाधड़ी का दोषी पाया और 18 सितंबर 2026 को सजा का ऐलान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


