Advertisement
सीबीआई अकादमी की प्रशिक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, मिली 5-स्टार ग्रेडिंग

इस पुनः मान्यता प्रक्रिया के तहत सीबीसी और एनएबीईटी की संयुक्त टीम ने 8 और 9 जनवरी 2026 को सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद का दौरा किया। इस दौरान टीम ने अकादमी की प्रशिक्षण व्यवस्था, संस्थागत प्रक्रियाओं और प्रशासनिक ढांचे का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान न सिर्फ दस्तावेजों की जांच की गई, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सिस्टम और प्रशिक्षण से जुड़े तरीकों को भी बारीकी से परखा गया।
यह मूल्यांकन एनएससीएसटीआई फ्रेमवर्क 2.0 के तहत किया गया, जिसमें कुल 8 प्रमुख स्तंभों और 43 अलग-अलग मानकों को शामिल किया गया। इनमें प्रशिक्षण की जरूरतों का आकलन, पाठ्यक्रम की रूपरेखा, फैकल्टी का विकास, संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षण लक्ष्यों की प्राप्ति, प्रशिक्षुओं के लिए सहायता व्यवस्था, डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संस्थागत सहयोग, संचालन और गवर्नेंस जैसे अहम पहलू शामिल थे।
सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा के बाद आकलन टीम निष्कर्ष पर पहुंची कि सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद, तय किए गए उच्चतम मानकों पर पूरी तरह खरी उतरती है। इसी के आधार पर अकादमी को 'सर्वोत्कृष्ट' यानी 5-स्टार मान्यता प्रदान की गई।
यह सम्मान सीबीआई अकादमी की निरंतर मेहनत, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक तरीकों को अपनाने और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



