नोएडा के सेक्टर-95 अंडरपास में चार से पांच फीट पानी में फंसी कार, शीशा तोड़कर बाहर निकले लोग

सेक्टर-95 अंडरपास में बारिश के बाद जलभराव की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है। पूर्व में भी यहां पानी भरने के कारण कई वाहन फंस चुके हैं। इसके बावजूद बारिश के दौरान अंडरपास में पानी जमा होने की समस्या वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इस बार भी कार के पानी में फंसने से बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। अंडरपास में चार से पांच फीट तक पानी भरने की स्थिति में वाहन चालकों के लिए जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में पानी की गहराई का अंदाजा लगाए बिना वाहन लेकर आगे बढ़ना खतरनाक साबित हो सकता है।
इस घटना में कार सवारों की सूझबूझ और समय रहते बाहर निकलने के कारण सभी की जान बच गई। सेक्टर-95 अंडरपास में बार-बार जलभराव होने की घटनाओं के बाद नोएडा प्राधिकरण की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बारिश के दौरान अंडरपास में पानी जमा होने से वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ सकता है। ऐसे में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


