Car fell in river, 2 people dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:30 pm
Location
Advertisement

नदी में गिरी कार, दो व्यक्तियों की मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 12 अप्रैल 2017 6:20 PM (IST)
नदी में गिरी कार, दो व्यक्तियों की मौत
चंबा। जिला चंबा की उपमंडल सलूणी के तहत सुरगणी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कार नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक प्रोजेक्ट रोड पर एक आॅल्टो कार (HP47-4576) अनियंत्रित होकर बैरास्यूल नदी में जा गिरी। सूचना के मुताबिक कार में दुर्घटना के समय दो लोग सवार थे जिसमें एक घायल व्यक्ति साबुदीन पुत्र अल्लाहदित्ता को घायलावस्था में एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य व्यक्ति इस घटना में लापता बताया जा रहा था। बाद में उसकी भी मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मृतक साबूदीन के अलावा इस घटना में किशन चंद पुत्र धन्ना (52) की भी मौत हो गई है। किशनचंद का शव कंदला नामक स्थान पर बैरा स्युल नदी से बरामद कर लिया है। सुचना मिलते ही एस.एच.ओ. किहार महिंदर सिंह व सुंरगानी चौकी की टीम घटना के स्थान पर पंहुची। चालक के खिलाफ लापरवाई से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement