Car catches fire after collision 5 of family charred to death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 7:57 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP : एटा में कार सवार 5 लोगों की झुलसने से मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 23 नवम्बर 2019 4:26 PM (IST)
UP : एटा में कार सवार 5 लोगों की झुलसने से मौत
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को एक कार में भीषण आग लग गई और उसमें सवार पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया ने बताया कि एटा-अलीगंज मार्ग पर हिम्मतपुर ईंट-भट्टा गांव के समीप सुबह सीमेंट से लदे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। ट्रक से टकराते ही कार में आग लग गई, और कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, और किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। इस दौरान दंपति की पुत्री वर्षा उछलकर कार से कुछ दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है। पुलिस ने पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement