Advertisement
सेखाला एवं बुद्धनगर सहित 14 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

जिला नोडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत बिराई व गंगानी,धवा की दईपड़ा खींचियान व चाली, मंडोर की जाजीवाल विश्नोईयान व बुद्धनगर, सेखाला की गोगादेवगढ़ व सेखाला, तिंवरी की गंगाडी व जेलू, चामू की सुखमंडा व नाथड़ाऊ और पीपाड़ शहर की मडलिया व मालावास में शिविर आयोजित हुए।
2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की ली शपथ
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आमजन व स्वागत समिति द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, इस अवसर पर आमजन ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। योजनाओं से संबंधी प्रचार सामग्री, ब्रोशर, पैम्पलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिली गैस कनेक्शन की सौगात
जिले की ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, राजीविका, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नमो ड्रोन लखपति दीदी योजना एवं पीएम पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। वहीं महिला लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।
क्षेत्र विशेष में उत्कृष्ट करने वालों का हुआ सम्मान
शिविर के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाण पत्र सहित आयोजित शिविरों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।शिविर में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कार्मिकों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर ग्रामीण
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


