Camps organized in 14 gram panchayats including Dhawa and Khedapa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 3:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धवा एवं खेड़ापा सहित 14 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जनवरी 2024 9:55 PM (IST)
धवा एवं खेड़ापा सहित 14 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर
जोधपुर ग्रामीण। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंच रही हैं। आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन एवं शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शनिवार को यहां आयोजित हुए शिविर जिला नोडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत खेड़ापा व कजनऊ कलां,धवा की धवा व लूनावास कलां, मंडोर की लोरड़ी पंडितजी व थाबुकरा, सेखाला की केतु मदा व केतू कलां, तिंवरी की भैंसेर कोतवाली व भैंसेर चावंडियाली, चामू की बन्नो का बास व गोपालपुरा और पीपाड़ शहर की रावनियाना व खारिया अनावास में शिविर आयोजित हुए।
पारंपरिक तरीके से वैन का किया स्वागत
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आमजन व स्वागत समिति द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आमजन ने भारत के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
शिविर में इन योजनाओं का मिल रहा लाभ
शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, राजीविका, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नमो ड्रोन लखपति दीदी योजना एवं पीएम पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।
इसी श्रृंखला में महिला लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।शिविर के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाण पत्र सहित आयोजित शिविरों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविरों में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कार्मिकों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement