अंबाला। आज अंबाला
छावनी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आये पैसेंजर एमिनिटी कमेटी के 4 सदस्यों ने औचक निरीक्षण किया, जिसमे
अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी और आरपीएफ और जीआरपी अधिकारी मौजूद
रहे। कमेटी सदस्य अशोक त्रिपाठी और प्रोफेसर हरफान अहमद ने जैसे ही स्टेशन के
प्लेटफार्म नम्बर 4 व 7 पर
पहुंचे और वहां टूटी हुई पैसेंजर बैठने की टूटी सीट देख कर भड़क गए और वहां मौजूद
रेलवे अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
इस के बाद सदस्यों ने खानपान स्टाल, यात्रियों के बैठने की सीट के ऊपर पंखे न लगे होने, प्लेटफार्म और रेलवे लाइन पर फैली गंदगी, यात्री सुविधा के लिए सभी प्लेटफार्म पर शौचालयों बनवाने, बिना टेंडर किये चल रहे अवैध वाहन पार्किंग के मुद्दे भी
अधिकारियों से वार्तालाप कर इन्हें हल करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि वे रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आदेश पर स्टेशन का दौरा करने आये
हैं और यात्रियों से मिलकर स्टेशन की खामियों और सुविधओं का ज्याजा लेंगे। इस मौके
पर लीगों की शिकायतें भी सुनी हैं और इसका हल करने के लिए वे रेलवे के बड़े
अधिकारियों से बातचीत करेंगे।