Bundi Police swift action: Five accused in a deadly attack at a wedding ceremony arrested within 24 hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 7:40 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूंदी पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी समारोह में जानलेवा हमले के 5 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 26 नवम्बर 2025 6:38 PM (IST)
बूंदी पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी समारोह में जानलेवा हमले के 5 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
खाना छीनने के विवाद में धारदार हथियारों से हमला, आरोपियों का है लंबा आपराधिक रिकॉर्ड जयपुर। बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में अवैध हथियार लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अग्रवाल मैरिज गार्डन मातरा रोड पर हो रहे विवाह कार्यक्रम के दौरान फरियादी विष्णु कुमार सैनी के कर्मचारी कमल नेपाली से कुछ युवकों ने खाना छीनने की कोशिश की। जब कमल के साथी अभिषेक सैनी ने बीच-बचाव किया तो आरोपी गाली-गलौच पर उतर आए। मारपीट के बाद आरोपियों का समूह घर गया और धारदार हथियार, लोहे के पाइप, लकड़ियाँ और सरिया लेकर लौटा और मैरिज गार्डन के बाहर मौजूद लोगों पर बेरहमी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस गंभीर जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही एसपी मीणा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वृत्ताधिकारी वृत के. पाटन अशोक जोशी के सुपरविजन में गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गोपनीय सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर हमलावर समूह के पाँच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पाँच आरोपियों में के. पाटन निवासी लोकेश (25), विकास उर्फ जामून (27), गोपाल (24), पवन कुमार (25) और रामराज (45) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से विकास उर्फ जामुन के खिलाफ पूर्व में लूट, चोरी, डकैती और जानलेवा हमला सहित कुल 11 गंभीर प्रकरण, लोकेश के खिलाफ भी लूट और चोरी सहित 6 प्रकरण, रामराज के विरुद्ध 4 प्रकरण और गोपाल के विरुद्ध मारपीट का 1 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस इन आरोपियों से हमले के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है और शेष फरार मुलजिमानों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement