Bullets fired in Delhi hospital, one injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:36 pm
Location
Advertisement

दिल्ली के अस्पताल में चली गोलियां, एक घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 10:09 AM (IST)
दिल्ली के अस्पताल में चली गोलियां, एक घायल
नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया इलाके में होली फैमिली अस्पताल के अंदर गुरुवार रात हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के दो गुट होली फैमिली अस्पताल पहुंचे, जहां उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर एक गुट ने दूसरे पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस को बुलाया गया। अस्पताल परिसर के अंदर स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

अस्पताल में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। वे अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement