Bulandshahr: Mother and son brutally beaten up over old rivalry, condition critical-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 18, 2025 6:55 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में मां-बेटे को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जून 2025 3:00 PM (IST)
बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में मां-बेटे को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक
बुलंदशहर। थाना खानपुर क्षेत्र के मनिया टिकरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमलावरों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। मारपीट में मां सावित्री और उसका बेटा नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से महिला और उसके बेटे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना पुलिस के अनुसार मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। गांव में तनाव का माहौल है, जिसको देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement