bsp leader afjal ansari address a rally in amethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 12:05 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी चुनाव: नेताओं में हैं भ्रष्टाचार के दाग- अफजाल अंसारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 9:37 PM (IST)
यूपी चुनाव: नेताओं में हैं भ्रष्टाचार के दाग- अफजाल अंसारी
अमेठी। कल तक मीडिया पर जमकर बरसे बसपा नेता एवं पूर्व सांसद शुक्रवार को मीडिया के प्रति काफी नरम दिखाई पड़े। जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि जितना नेताओं पर भ्रष्टाचार के दाग हैं उतने दाग किसी पत्रकार पर नहीं हैं। मीडिया को लेकर ये भी कहा यही नहीं बचाव में उतरते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया ही समाज का आईना और तीसरा स्तम्भ है। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने अपने भाषण में मीडिया से कहा कि हमारे पत्रकार भाईयों में नाराज़गी दिखी। उन्होंने कहा पत्रकारिता करते हुए कुछ पत्रकार सेनानी भी देश के लिए शहीद हुए और आज भी शहीद हो रहे हैं।
शहीद पूर्वजों का अंसारी ने दिया हवाला
पूर्व सांसद अफजाल अन्सारी ने मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि मेरे परिवार पर लगाये गये आरोप गलत हैं। मैं और मेरा परिवार हमेशा देशहित और जनता की भलाई के लिए बहुत कुछ त्याग कर चुका है।
यही नहीं इसके लिए अंसारी ने अपने पूर्वजों का हवाला देते हुए कहा कि मेरे पूर्वज स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी थे। मेरे नाना ब्रिगेडिर उसमान देश के लिए शहीद हुए। उन्होंने जगदीशपुर विधान सभा की जनता से बसपा प्रत्याशी जगदत्त कोरी के लिए वोट देने की अपील करते हुए अनुरोध किया कि जगदत्त कोरी को जिताकर बसपा की सरकार बनाने में सहयोग करें।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement