brother murder his sister in love matter in hapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:59 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सगा भाई ही निकला हत्यारा, रात को प्रेमी के साथ देख लिया था बहन को

khaskhabar.com: सोमवार, 29 मई 2017 7:31 PM (IST)
सगा भाई ही निकला हत्यारा, रात को प्रेमी के साथ देख लिया था बहन को
हापुड़। रविवार रात हुई युवती सुषमा की हत्या का हापुड पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सुषमा की हत्या का खुलासा करते हुए गढ़ कोतवाली पुलिस ने मृतका के सगे भाई गौरव को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि कल देर रात हत्यारोपी गौरव ने अपनी बहन सुषमा के कमरे से उसके प्रेमी को निकलते हुए देख लिया था। इस बात को लेकर दोनों भाई बहनों में आपस में कहासुनी होने लगी और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी गौरव ने गुस्से में पहले तकिए से गला घोंटकर सुषमा को मौत के घाट उतार दिया व बाद में चाकू से भी शरीर पर कई वार कर दिए। वहीं इस हत्या के खुलासे का मुख्य सूत्रधार मृतका सुषमा व आरोपी गौरव की 5 वार्षीये भतीजी रही जो कि उस समय मृतका सुषमा के पास सो रही थी। पुलिस ने प्यार से बच्ची से जानकारी लेते हुए सारे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बताया जा रहा हैं कि आने वाली 12 जून को मृतका सुषमा की शादी होनी थी। अब जहां एक और पूरा परिवार अपनी बेटी को खोने का गम मना रहा हैं तो वही दूसरी और गौरव के जेल जाने का भी दुःख कर रहा हैं। वहीं अब अपनी बहन की हत्या करने के बाद गौरव भी इस घटना पर पछता रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement