Bribe taking ASI red handed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:50 pm
Location
Advertisement

विजीलैंस ने रिश्वत लेते ए.एस.आई रंगे हाथों दबोचा

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 अप्रैल 2018 9:53 PM (IST)
विजीलैंस ने रिश्वत लेते ए.एस.आई रंगे हाथों दबोचा
फिऱोज़पुर। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना ममदोट, फिऱोज़पुर में तैनात ए.एस.आई. बलविन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता कृपाल सिंह निवासी गांव लक्खा सिंह वाला, जि़ला फिऱोज़पुर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई द्वारा उसके पारिवारिक सदस्यों को दर्ज किये मुकदमो में गिरफ़्तार न करने और ज़मानत लेने में मदद करने की एवज में 10,000 रुपए की मांग की गई है। विजीलैंस की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून की विभिन धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement