Brave man of Haryana Police will conquer Kilimanjaro, the highest peak of African continent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 1, 2023 5:29 am
Location
Advertisement

हरियाणा पुलिस का जांबाज अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों को करेगा फतेह

khaskhabar.com : सोमवार, 02 अक्टूबर 2023 6:46 PM (IST)
हरियाणा पुलिस का जांबाज अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों को करेगा  फतेह
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के विजन तथा हरियाणा को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने के संकल्प के संदेश को विश्व भर में पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस का जाबांज उप-निरीक्षक राम लाल शर्मा अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर चढ़ाई करने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां सेक्टर-3 स्थित अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर से उप-निरीक्षक राम लाल शर्मा को राष्टïध्वज तिरंगा तथा ड्रग्स फ्री हरियाणा का झंडा देकर रवाना किया और चोटी फतेह करने की हरियाणा सरकार और हरियाणा के लोगों की ओर से शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि उप-निरीक्षक राम लाल शर्मा अब तक माउंट एवरेस्ट, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्रास, नेपाल की माउंट आईलैंड पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुका है और समुद्र में साइकिल चलाने का भी उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement