Brahmins will determine victory in Amethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:52 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेठी में ब्राह्मण तय करेंगे जीत

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 11:31 AM (IST)
अमेठी में ब्राह्मण तय करेंगे जीत
अभिषेक मिश्रा, लखनऊ/ अमेठी। पांचवे चरण में जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए कल मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंककर खूब प्रचार-प्रसार किया। इस बार मतदाताओं की चुप्पी सभी प्रत्याशियों के लिए भारी पड़ रही है। जो भी प्रत्याशी आता है मतदाता उसी की हां में हां मिला रहे हैं। जिससे प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति है। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने को भरसक प्रयास कर रहे हैं। अमेठी विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति, कांग्रेस प्रत्याशी अमीता सिंह, भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी रामजी मौर्या चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं पर सभी पार्टियों की निंगाहे टिकी हुई हैं। ब्राह्मण मतदाता ही इस बार चुनाव में निर्णायक भूमिका निभायेंगे। ब्राह्मण प्रत्याशी न होने से अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि ब्राह्मण किस तरफ अपना रुख करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए बाकायदा कस्बे के एक होटल में प्रबुद्ध समाज के नाम से कार्यालय खोल रखा है। एडवोकेट राजेश पांडेय को ब्राह्मणों को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अमीता सिंह के पति डा.संजय सिंह खुद चुनाव कमान संभाले हुए हैं, और ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए क्षेत्र के रामराज मिश्रा सहित कई सम्भ्रांत ब्राह्मणों के सहारे ब्राह्मणों को रिझाने में लगे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गरिमा सिंह भी कहीं से पीछे नही दिख रही हैं। इनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह, डोर-टू-डोर मतदाताओं से मिलकर अपनी मां के लिए न्याय मांग रहे हैं और ब्राह्मणों से आशीर्वाद ले रहे हैं। खुद गरिमा सिंह भी महिलाओं के बीच जाकर अपनी वेदना प्रकट कर भावनात्मक लगाव के सहारे मतदाताओं के बीच पैठ बना ली है। इस तरह अमेठी विधान सभा में मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा है। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मो.नईम अपने विशेष समुदाय के वोट व कांग्रेस के कैडर मतों के सहारे अपनी जीत मुकम्मल करने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह मतदाताओं को एकजुट करने के लिए चुनावी कमान संभाले हुए हैं। अपनी सादगी से मतदाताओं के दिल में उतरकर मो.नईम अभी तक सैकड़ों जनसभाएं करके चुनाव फतह करने के लिए जुटे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के कंडीडेट राकेश प्रताप सिंह अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास कायरे को आधार बनाकर जनता के बीच में वोट मांग रहे हैं। बसपा उम्मीदवार विजय किशोर तिवारी बसपा के कैडर वोटों के साथ-साथ ब्राह्मण मतदाताओं को अपने पाले में लाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। भाजपा के उमाशंकर पांडेय केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मतदाताओं के बीच में अपनी बात रख रहे हैं। यहां भी मुकाबला त्रिकोणीय ही माना जा रहा है। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रही कांग्रेस के लिए भी इस बार राह आसान नही है। विगत् चुनाव में पासी सामुदाय के एक से अधिक कंडीडेट होने से वोट बंट जाता था। इस बार भाजपा के सुरेश पासी ने मुकाबले को दिलचस्प कर दिया है। वहीं बसपा से जगदत्त कोरी भी दलित समुदाय के साथ अन्य वर्ग के मतदाताओं के साथ अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। तिलोई विधानसभा में सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले मयंकेश्वर शरण सिंह और कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल होने वाले डा. मोहम्मद मुस्लिम के बेटे मो. सऊद का सीधा मुकाबला दिख रहा है।

[ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement