Advertisement
युवक को गोली मार कर किया घायल, दो पर एफआईआर

गोंडा। देवी पाटन मण्डल के बहराइच जिले में बाइक सवार
युवक को देर रात घात लगाए हमलावरों ने गोली मार दी।
उसे मृत समझकर हमलावर फरार हो गए। घटना के डेढ़ घंटे
बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में
भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने एक कोटेदार सहित दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले
का अभियोग दर्ज किया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम चौखड़िया निवासी 25 वर्षीय बृजकिशोर वर्मा पुत्र प्रमोद कुमार रविवार की देर रात बाइक से शहर से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचा, रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने पीछे से गोली चलाई। जान का खतरा भांप कर बृजकिशोर बाइक छोड़ कर भागने लगा। हमलावरों ने पीछा कर कई राउण्ड गोलियां चलाईं। एक गोली पीछे से उसके बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर उसे मृत समझ कर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां बृजकिशोर को घायल पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाल आरपी यादव, उप निरीक्षक अजय तिवारी लगभग डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए।

गोंडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features