होशियारपुर। शहर में चल रहे दशहरा महोत्सव के तहत चल रही रामलीला के पांचवें दिन मंगलवार को राजा जनक की ओर से आयोजिक धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसे देखकर लोग मोहित हो गए। मंचन के दौरान जहां महाराजा जनक ने महर्षि विष्वामित्र को बुलावा भेजने के लिए अपने पुरोहित शतानंद को भेजा। जिसके बाद विष्वामित्र दो राजकुमारों राम लक्ष्मण को लेकर धनुष यज्ञशाला में पहुंचे। जहां कई राज्यों के आए राजा अपने स्थान पर बैठे थे। मंचन के दौरान भगवान राम ने महर्षि विष्वामित्र की आज्ञा से षिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा दी और इसके साथ ही धनुष के टूकड़े हो गए। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी होशियारपुर के अध्यक्ष शिव सूद, कार्यकारी अध्यक्ष सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल, मुख्य संरक्षक अरूण डोगरा मिक्की, चेयरमैन गोपीचन्द कपूर, महासचिव प्रदीप हांडा, डॉ. बिन्दुसर शुक्ला, मीडिया प्रभारी कमल वर्मा, संयोजक एडवोकेट आर.पी.धीर, मुख्य सचिव सुभाष चन्द्र गुप्ता कोषाध्यक्ष संजीव एरी, महाप्रबन्धक विनोद कपूर, मैनेजर शाम सुन्दर मोदगिल, सम्मान समारोह अध्यक्ष अरुण गुप्ता, योगेश कुमरा, पिड़पति नरोत्तम शर्मा, अजय जैन, सचिन हांडा, मुख्य मेला प्रबन्धक नीतिन गुप्ता (नन्नू), मुख्य सलाहकार राकेश सूरी भी मौजूद रहे।