Advertisement
‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को बढ़ावा, श्रीलंका यात्रा पर जाएंगे राजनाथ सिंह

भारत की इस भूमिका ने श्रीलंका के प्रति उसकी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘महासागर’ यानी क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों वाला एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी श्रीलंका जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा दोनों देशों के पारंपरिक रूप से मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगी। बातचीत में ऐसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रहेगा, जिनसे दोनों देशों को पारस्परिक लाभ मिल सके। खास तौर पर समुद्री और रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना भारत और श्रीलंका के बीच रणनीतिक सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिंद महासागर में दोनों देशों की भौगोलिक निकटता को देखते हुए समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और रक्षा सहयोग दोनों के साझा हित के प्रमुख क्षेत्र हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


