नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट; जांच में जुटी टीमें

हालांकि, धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में साइबर टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस ई-मेल से संबंधित तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि धमकी भेजने वाले व्यक्ति या स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल जांच पूरी होने से पहले धमकी के पीछे की मंशा को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है तथा संबंधित स्कूलों में सुरक्षा जांच सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।
पुलिस का कहना है कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और ई-मेल की तकनीकी जांच के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


