Bomb threat in Jaipur-Kota, Collectorate and coaching center evacuated, security agencies alert-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 12:18 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर–कोटा में बम की धमकी, कलेक्ट्रेट और कोचिंग सेंटर खाली, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

khaskhabar.com: सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 2:50 PM (IST)
जयपुर–कोटा में बम की धमकी, कलेक्ट्रेट और कोचिंग सेंटर खाली, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर/कोटा। राजस्थान के जयपुर और कोटा में सोमवार सुबह बम धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया। कोटा कलेक्टर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए धमकी भरे मेल के बाद कलेक्ट्रेट और जवाहर नगर स्थित शिखर कोचिंग सेंटर को तुरंत खाली कराया गया। इसी तरह जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट परिसर को भी सुरक्षा कारणों से खाली करवाया गया। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि कलेक्ट्रेट और कोचिंग सेंटर को RDX से उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सर्च ऑपरेशन कई घंटों तक चला, लेकिन किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि धमकी वाला ईमेल सुबह करीब 7:20 बजे प्राप्त हुआ था, जिसमें भेजने वाले ने खुद को केरल का निवासी बताया है। इस मामले की जांच साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दी गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 5 दिसंबर को जयपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जबकि 4 दिसंबर को अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट को इसी तरह की धमकी दी गई थी। लगातार मिल रही धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement