Advertisement
पंजाब के तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, सात लोग गंभीर

जालंधर। पौड़ी जिले में नीलकंठ मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में पंजाब के तीर्थयात्रियों की बोलेरो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बोलेरो सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। हालांकि, बोलेरो गंगा में एक पत्थर की वजह से अटक गई थी। जिससे सभी लोग गंगा में गिरने से बच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
इस घटना में कुछ लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। बोलेरो में सवार सभी लोग पंजाब के अवतार नगर, जालंधर के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त बोलेरो को संजीव (42) चला रहा था। घायलों में संजीव उसकी पत्नी स्वाति, दो बच्चे वंशिका (10) और लावण्या (14), नानी ममता (65), आशा (64) और पूनम (64) गाड़ी में मौजूद थे।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जालंधर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features