Body of unknown youth found hanging from tree, police engaged in investigation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 6, 2023 1:18 am
Location
Advertisement

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2022 11:11 AM (IST)
पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बागपत (उप्र) | बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में मंडी समिति के पीछे एक कब्रिस्तान में एक युवक का शव लटका मिला, जिसकी उम्र करीब तीस वर्ष के आसपास बताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

अंचल अधिकारी, खेकड़ा, विजय चौधरी ने कहा कि युवक की मौत के पीछे के सही कारण का पता नहीं चल पाया है और मामले की हर संभव कोण से जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी सामने आ सकती है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement