BLOs submitted a memorandum regarding verification work under the Food Security Scheme.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:57 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाद्य सुरक्षा योजना में वेरिफिकेशन कार्य को लेकर बीएलओं ने सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 दिसम्बर 2025 5:23 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा योजना में वेरिफिकेशन कार्य को लेकर बीएलओं ने सौंपा ज्ञापन
टोंक। निर्वाचन विभाग के कार्य में लगे बीएलओं को खाद्य सुरक्षा योजना में वेरिफिकेशन का कार्य सौंप देने से बीएलओ ने मंगलवार को कार्य का बहिष्कार कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बीएलओ मनीष नामा मुकेश खंडेलवाल नासिर हुसैन, नदीम अहमद, मतीन अंसारी, खुर्शीद, मोहम्मद राशिद, हनुमान प्रसाद जाट, मुकेश वर्मा, इसरार, फहीम, तहसीन, खान, प्रधान गुर्जर, तजीन अहमद, श्याम लाल, राजेश सैनी, जितेंद्र सैनी आदि ने बताया कि अब एसआईआर कार्य के अलावा बीएलओ को खाद्य सुरक्षा योजना के लाभान्वितों को भी वेरिफिकेशन का कार्य दे दिया गया है। जिसमें बीएलओ को उनकी आर्थिक स्थिति, पक्का मकान, एक लाख से अधिक आय एवं अन्य स्रोतों का पता लगाना है। कार्य के दौरान स्थानीय व्यक्तियों एवं पार्षदों द्वारा भी कई प्रकार के दबाव बनाया जा रहे है। जिससें बीएलओं रोष व्याप्त है, उन्होनें इस कार्य का समस्त बीएलओ ने बहिष्कार किया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर से गुहार लगाते हुए मांग की है कि खाद्य सुरक्षा योजना में वेरिफिकेशन कार्य से मुक्त किया जाए, क्योंकि बीएलओ का कार्य सिर्फ निर्वाचन विभाग का कार्य करना है। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि यथाशीघ्र इस प्रकार के कार्य से मुक्त किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement