Bloody conflicts and firing in hapur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 12:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खूनी संघर्ष और फायरिंग

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जून 2017 11:40 AM (IST)
खूनी संघर्ष और फायरिंग
हापुड़ । उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव दहरा में मासूम बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। जिसमें एक किशोरी समेत चार लोग गोली भी लगी है। गोली लगने से एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने दहशत से अपने घरों में घुस गए और अपने घरों के दरवाजे लगाकर अपने ताले लगा लिए। खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मंचा गया और आलाधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई और किसी तरह मामले को शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की तलाश कर रही है । आपको बता दें गांव दहरा में दोनों पक्षों शाबिर और नाजिम एक दूसरे के पड़ोस में ही रहते है और इन दोनों में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश भी चल रही है और बताया जा रहा है कि दोनों पक्षो के बच्चे खेल रहे थे तभी उनमे आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया बस फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों पक्ष हथियार लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो में पहले तो लात घूंसे चले और फिर दोनों पक्षो में अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गयी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement