Advertisement
बठिंडा सेंट्रल जेल में खूनी झड़प, गैंगस्टर राजवीर सिंह घायल, सिर में आई गंभीर चोट

अमृतसर। पंजाब की बठिंडा केंद्रीय जेल में शुक्रवार रात को कैदियों में खूनी झड़प हो गई। झगड़े में गैंगस्टर राजवीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर राजवीर सिंह भारत से भाग पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का चचेरा भाई है। जेल प्रशासन ने बताया कि गैंगस्टर राजवीर की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का भाई गैंगस्टर राजवीर सिंह जो गुरदासपुर का रहने वाला है काफी समय से बठिंडा जेल में बंद है। शुक्रवार रात को वह अपनी बैरक में था। इसी दौरान कैदी शुभम, गुरमुख सिंह और जगरोशन सिंह भी बैरक में आ गए। किसी बात शुभम, गुरमुख सिंह और जगरोशन सिंह की उसके साथ बहस हो गई। इसी बीच एक कैदी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी जिससे वह वहीं गिर गया। रॉड लगने से राजवीर सिंह घायल हो गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। इसके बाद घायल राजवीर को सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे दोबारा जेल में भेज दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अमृतसर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features