Blood Donation Unit 40 Unit Blood Donat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:04 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रक्तदान शिविर में 40 यूनिट ब्लड डोनेट

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 6:28 PM (IST)
रक्तदान शिविर में 40 यूनिट ब्लड डोनेट
होशियारपुर। आज़ाद ब्लक ग्रुप की तरफ से ऊना रोड पर स्थित बब्बी चौधरी के पंप पर रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। इसका उद्घघाटन नवांशहर के सिविल सर्जन डा. अजय बग्गा, भगवंत सिंह छावनी कलां वाले तथा विधायक डा. राज कुमार के भाई डा. जतिंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर कैंप में पहुंच कर किया। इस मौके पर अतिथियों ने युवाओं के प्रयास की सराहना की। रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया। भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से लगाए गए इस कैंप में युवाओं ने करीब 40 यूनिट रक्तदान किया। कैंप के आयोजन एवं युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने में करनैल सिंह सोनी, सर्बजीत शर्मा पट्टी, हरप्रीत हैप्पी पंडोरी, संतोख सिंह सोनू, रॉकी सैनी, हेमंत शर्मा, परमजीत प मा, हरजिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुमन काका, राजिंदर राजू व नवीन दत्ता का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर नगर परिषध के पूर्व प्रधान अजय मोहन बब्बी चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एवं पार्षद ब्रह्मशंकर जि पा, पूर्व सरपंच ठाकुर नरवीर सिंह नंदी, पार्षद मोहन लाल पहलवान, विक्रम शर्मा, विक्की भोपाल, भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक के अध्यक्ष जसदीप पाहवा, दिलबाग सिंह, गुरदीप सिंह, हरीश नैय्यर, जसप्रीत, पलविंदर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement