BJP will win all 10 Lok Sabha seats in 2019- Amit Shah Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:08 pm
Location
Advertisement

भाजपा 2019 में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी-अमित शाह

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 6:01 PM (IST)
भाजपा 2019 में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी-अमित शाह
उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने भ्रष्टाचार विहिन सरकार दी है। मुख्ययमंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप अब तक नही लगा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जातिवाद और क्षेत्रवाद को झेला लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया जिसे मनोहर सरकार ने हरियाणा में आगे बढाया ताकि हर गरीब का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा को मनोहर लाल सरकार ने कैरोसिन मुक्त बनाया है। इसके अलावा पंचायतों को चुनने के लिए एसएससी की पढ़ाई को अनिवार्य करने का कानून बनाया जिसमें 42 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसी प्रकार हरियाणा में पहले ट्रांसफर इंडस्ट्री चलती थी लेकिन मनोहरलाल सरकार ने शिक्षकों की ऑनलाईन ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर भ्रष्टाचार को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि भर्तियों में भी पारदर्शिता आई है।


शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की शुरूआत हरियाणा के पानीपत से की और इसी अभियान के तहत आज हरियाणा का लिंगानुपात देश में सबसे अधिक 950 है। वहीं सरकार ने ई-स्टैाम्पिंग का भी काम किया।

उन्होंने कहा कि युवा हुंकार रैली भाजपा के कार्यकर्ताओं का एक कुम्भ है जिससे संगठन को मजबुती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा की 19 सरकारें हैं और अब इनकी संख्या 21 होने जा रही है। भारत के जवान, किसान, गरीब ठेले वाले और बालिकाओं ने जो भारत का सपना देखा है उस सपने को साकार करने के लिए केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री की अगवाही में लगातार कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी ऐसा भारत बनाना चाहते हैं, जिसका सपना जवान, किसान, गरीब ठेले वाले ने देखा है। उन्होंने कहा कि आज युवा हुंकार रैली में प्रदेश के युवाओं ने जिस प्रकार से प्रचण्डता का प्रदर्शन किया है, उसके अनुरूप आने वाले समय में संगठन बहुत मजबूत होगा।

शाह ने कहा कि हरियाणा वीरों, किसानों, खिलाडिय़ों और युवाओं की भूमि है और देश का ऐसा कोई युद्ध नही है जिसमें हरियाणा के वीर जवानों ने अपनी आहुति देकर मॉं भारती की रक्षा ना की हो। उन्होंने कहा कि यदि शहीदों की सूची बनाई जाए तो हरियाणा उसमें सबसे ऊपर होगा। इसी प्रकार अन्न के भण्डार में भी हरियाणा ने अग्रणी भूमिका निभाई और हरित क्रांति का नारा देकर हरियाणा के किसान ने देश को स्वायत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर मेडलों की बात की जाए तो हर खेल में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने बेहतरिन प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि 2014 में हरियाणा की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया था और उसके कुछ ही महिनों बाद राज्य के चुनावों में भी हरियाणा के लोगों ने मनोहर सरकार को चुना और आज केन्द्र की मोदी सरकार तथा राज्य की मनोहर सरकार ने लोगों को भ्रष्टाचार विहिन शासन दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिछले 2 कालखण्डों के दौरान स्कैम पर स्कैम होते थे परन्तु भाजपा की सरकार को चार साल होने जा रहे हैं और अभी तक एक भी भ्रष्टाचार को कोई आरोप नही लगा है, यह एक गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काम किया है और गांव, किसान, गरीब को यह लग रहा है कि यह मेरी सरकार है। उन्होंने कहा कि पिछले कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल के दौरान किसी भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री में यह हिम्मत नही हुई कि वे किसानों की लागत को डेढ गुणा देने की बात की लेकिन इस बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह काम भी करके दिखा दिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के चुनावों के प्रचार के दौरान फौजियों की रैली में वन रैंक-वन पैंशन का वायदा किया था, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा किया और 40-40 सालों से और 4-4 पीढिय़ों से जो मुद्दा चला आ रहा था उसका निपटान मोदी सरकार ने किया।


ये भी पढ़ें - अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर

2/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement