Advertisement
महा जनसंपर्क अभियान के तहत 9 लाख 54 हजार से अधिक लोगों से संपर्क करेगी भाजपा : बिंदल

सोलन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की 30 मई, 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने गौरवमयी एवं उपलब्धियों भरे 9 वर्शाें का कार्यकाल पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक हिमाचल भाजपा संगठन द्वारा मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाष नड्डा के निर्देषानुसार लोकसभा क्षेत्र, विधान सभा क्षेत्र, जिला एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधान सभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनके माध्यम से ‘‘मोदी सरकार’’ की 9 वर्षों की नीतियों एव उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
इस कार्यक्रम को धरातल तक पहुंचाने के लिए प्रदेश, जिला एवं मण्डलों की कार्यसमिति बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं जिनमें इस महाभियान की सफलता हेतु पूर्ण कार्ययोजना बनाई गई है। इस महा जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन हेतु प्रदेश, जिला एवं मण्डल स्तर पर अभियान समितियां गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सोलन
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features