Advertisement
भाजपा चुनाव में हेरा-फेरी कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा चुनाव में हेरा-फेरी कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है। इन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया है। इनका एजेंडा सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग करना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने षडयंत्र कर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवाएं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में 800 किसान शहीद हो गए। भाजपा सरकार में महंगाई-बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई, बेरोजगारी, कम करने और गरीबी हटाने के लिए भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। किसानों के गेहूं की लूट हो गई। किसानों को गेहूं का लागत मूल्य भी नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि भाजपा की शह पर दो कंपनियों ने रिफाइंड ऑयल के 60 प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर लिया है। बाजार पर नियंत्रण करने की सुनियोजित साजिशें चल रही है। गिनी-चुनी कंपनियां किसानों के धान-गेहूं की खरीद कर ले रही हैं। किसान को अपनी फसल में न एमएसपी मिली और नहीं बाढ़-सूखा से प्रभावित फसल पर मुआवजा मिला।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अराजकता का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। इस सरकार में न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। जनता बिजली-पानी के लिए परेशान है। इन्होंने एक यूनिट बिजली नहीं बनाई।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
लखनऊ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features