Advertisement
भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती: शिवपाल

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने मंगलवार को मैनपुरी में निकाय चुनाव के लिए प्रचार को पहुंचे थे। कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। मनमानी का दौर चल रहा है। कहा कि भाजपा के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह लोग बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए कानून को खत्म करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवाद और राज धर्म की बात करते हैं, परंतु यह सिर्फ बातें हैं। भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। उनके लोग मनमानी कर रहे हैं। भाजपा के राज में किसी की कोई सुनने वाला नहीं है।
शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि करहल के साथ स्व. मुलायम सिंह यादव से लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक का नाम जुड़ा है। इसलिए निकाय चुनाव में हर एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से एकजुट होकर काम करे और पार्टी को जीत दिलाएं। यही नेताजी मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मैनपुरी
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features