BJP Village Development Manifesto is merely a hollow sham and a deception-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 8:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा का ग्राम विकास संकल्प-पत्र मात्र एक कोरा ढकोसला और छलावा : टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष

khaskhabar.com: रविवार, 11 अक्टूबर 2026 8:14 PM (IST)
भाजपा का ग्राम विकास संकल्प-पत्र मात्र एक कोरा ढकोसला और छलावा : टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को जारी एक तीखे बयान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर जारी किए गए ग्राम विकास संकल्प-पत्र को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे जनता को गुमराह करने वाला ढकोसला करार दिया है। जूली ने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा के वादों और धरातल की वास्तविक करनी में जमीन-आसमान का फर्क होता है। इनकी असलियत चुनाव संपन्न होने के बाद तब सामने आती है जब जनता द्वारा इन्हें नकार दिए जाने पर ये विपक्षी जनप्रतिनिधियों और जनता को डराने-धमकाने का कुचक्र चलाते हैं। सत्ता और प्रशासन का भय दिखाकर अपना संख्या बल बढ़ाने की जोड़-तोड़ की राजनीति करना ही भाजपा की कार्यशैली बन चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए सवाल किया कि यदि इन्हें अपने ही जारी किए गए तथाकथित ‘संकल्प-पत्र’ पर थोड़ा भी भरोसा है, तो क्या यह इस बात की सार्वजनिक गारंटी या वचन दे सकते हैं कि पंचायती राज चुनावों में सत्ता और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा?
जूली ने कहा कि भाजपा के नेताओं को भी भली-भांति यह बात मालूम है कि उनके वादों में कोई दम नहीं है और जनता उनके झूठ को पहचान चुकी है। यही कारण है कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इन्हें हर बार सत्ता के दुरुपयोग और जोड़-तोड़ का सहारा लेना पड़ता है। प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा के इन छलावे भरे हथकंडों को अच्छी तरह समझ चुकी है और पंचायती राज चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement