Advertisement
बिहार-बंगाल में भाजपा की जीत से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी, सपा का भविष्य धूमिल दिखने लगा : केशव प्रसाद मौर्य

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 2029 के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं जबकि देश 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनता परिवारवाद, तुष्टिकरण और खोखले वादों की राजनीति की असलियत पहचान चुकी है। देश ने विकास, सुशासन और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व पर बार-बार अपना अटूट विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अपनी खोई हुई ‘सियासी ज़मीन’ तलाश रही है और सपा उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने के लिए ‘हांफ’ रही है। जनता के बीच इन दोनों की पैठ इतनी कमज़ोर हो चुकी है कि अब न इनका कोई ठौर है, न ठिकाना। ऐसे में इनके द्वारा सत्ता की बातें करना बिल्कुल वैसा है, जैसे कोई बिना पतवार की फूटी नाव पर बैठकर समंदर जीतने का मुगालता पाले।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


