BJP State President Poonia sent a chadar on Hazrat Khwaja Moinuddin Chishtis Urs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 22, 2023 8:27 am
Location
Advertisement

हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने रवाना की चादर

khaskhabar.com : सोमवार, 30 जनवरी 2023 4:28 PM (IST)
हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने रवाना की चादर
जयपुर। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह के 811वें उर्स के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने अपने निवास स्थान से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की टीम के माध्यम से चादर अजमेर दरगाह के लिए रवाना की।

सतीश पूनियां ने अपने संदेश में कहा कि, अजमेर दरगाह के 811वें उर्स के अवसर पर महान सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिस्ती रहमतुल्लाह अलेह की विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर चादर भाजपा राजस्थान के अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम के साथ भेजते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है, ख्वाजा गरीब नवाज से देश और प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान, मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, पूर्व हज कमेटी चेयरमैन फिरोज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान कुरैशी, फरीदुद्दीन, प्रदेश मंत्री अयूब खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष अकरम कुरैशी, मीडिया प्रभारी मुराद शेख, महबूब कुरैशी, कार्यालय मंत्री उस्मान चैहान, सह कार्यालय मंत्री गुलजार कुरैशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खालिद गौड,साबिर कुरैशी, इश्तियाक खान,जयपुर शहर महामंत्री फैजल कुरेशी, परवेज खान, मुंसिफ अली, अकबर मंसूरी,आरिफ मंसूरी जफर कुरैशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement